दांतों की देखभाल


दांत कहते है आप मेरा ध्यान रखो मैं आपका ध्यान रखूँगा। जब दांत मुहँ मे पुरे होते हैं तो इनका अहसास कम होता है।लेकिन जब दांत हमारा साथ छोड़ देते हैं तो इनकी अनुपस्थिति बहुत खलती हैं। ऐसा मेरा उनुभव हैं क्योंकि एक एक्सिडेंड में मैंने दो दांत खो दिये। नकली दांत तो लगा लिये पर असली दांतों की अनुपस्थिति बहुत खलती हैं। वैसे भी भोजन का सामना पहले दांतों से ही खोता हैं। बाद में सारी प्रक्रियाऐं होती हैं।

मुख स्वास्थ्य की बात हो तो पहली बात दांतों की आती हैं। कौन नहीं चाहता कि उसके चमकदार दांत न हो। दांत मजबूत हो और दुध जैसे सफेद हो। इसलिए दांतों की उपेक्षा नहीं करनी चाहिए। सुबह-शांय दांतों का मंजन करना चाहिए। अच्छी गुणवत्ता के मंजन या टूथपेस्ट से। मैं तो हमेशा पंतजलि का दंतकान्ति काम में लेता हूँ। 

आप भी बता सकते हैं कौनसा टूथपेस्ट काम में लेते हैं?

आज छोटे-छोटे बच्चे भी दांतों की परेशानियाँ झेल रहें। बड़े तो ओर ज्यादा पीड़ा भगतते हैं। जब आप कभी दांतों के डाक्टर के यहां जाओ तो देख लेना बड़ी भीड़ होती है। इसलिए दांतों और मसुड़ो को जितना हो सके उतना मजबूत और स्वस्थ बनाए रखे। ताकि बहुत सी परेशानियों से बचा जा सके।

1.दांतों और मसुड़ो का कम से कम दो बार अच्छे टूथपेस्ट से साफ करें। विशेषकर नाश्ते एवं रात के भोजन के बाद।

2.दांतों के डाक्टर के पास नियमित अंतराल के बाद जाँच करवाते रहें। इसका यह लाभ होगा कि अगर दांतों में या मसुड़ो में कोई किसी भी तरह की परेशानी होगी तो पकड़ मे आ जाएगी। दांत,मसुड़े कम बीमार होंगे।

3.ठोस,मजबूत मसुड़ो और दांतों के लिए फ्लोराइड करें।

4.पौष्टिक भोजन ले,कैल्शियम की मात्रा बराबर रखे।

5.खेल खेलते समय मुख कवच(माउथगार्ड)अवश्य पहनें। जो बाहरी दबाव के आघात से बचाता हैं।

6.कभी कभार नीम की टहनी की दांतुन भी कर लेने से  दांतों की अतिरिक्त सुरक्षा होगी।

7.अगर दांत मे कोई छेद है तो उसे भरवा लेना चाहिए। इसका फायदा यह है कि उसमें भोजन के कण फसकर सडांध पैदा नहीं कर सकते।

8. दांतों की कसरत के लिये च्यूइंग गम काम में ले सकते हो।

9.मसुड़ो से रक्त निकलना या ज्यादा बढ जाने से भी समस्या भी दांतों की के लिये बड़ी होती हैं। मसुड़ो की समस्या को हलके में न ले।

10.मसुड़ो की बीमारी का असर दांतों पर अवश्य पड़ते हैं।

नोट--अगर दांतों एवं मसुड़ो की समस्या हैं तो दंत चिकित्सक से मिलना ही हीतकर होता है।


Comments

Popular posts from this blog

जीवन

Top sixteen hints for a success enterprise advantage...

How to begin In Affiliate Marketing...